अराजक बन कर कांग्रेस सड़क में आनेवाली नहीं हैः प्रवक्ता शर्मा
दाङ, ३ जून । नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने कहा है कि नेपाली कांग्रेस कम्युनिष्ट तथा अन्य अराजक समूह की तरह सडक में चक्काजाम करनेवाली नहीं है । उनका मानना है कि कांग्रेस नमूनायोग्य प्रतिपक्ष की भूमिका निर्वाह करेगी । प्रेस युनियन दाङ द्वारा शनिबार तुलसीपुर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उन्हों ने कहा– ‘सरकार द्वारा होनेवाला सकारात्मक काम को कांग्रेस समर्थन करेगी, कमी–कमजोरी को सुधार करने के लिए भी सहयोग करेगा, अर्थात् सकारात्मक प्रतिपक्ष की भूमिका निर्वाह करने के लिए कांग्रेस तैयार है । प्रतिपक्ष के नाम में कांग्रेस सडक में चक्काजाम और सदन में हो–हल्ला करने की पक्ष में नहीं है ।’
प्रवक्ता शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस बारबार चुनाव हारनेवाली पार्टी भी नहीं है । उनका मानना है कि कांग्रेसको मजबूत बनाने के लिए पार्टी में व्याप्त गुटबन्दी अन्त करने की जरुरत है । कांग्रेस पराजय के पीछे उन्होंने वामपन्थी एकता को मुख्य कारण बताया । प्रवक्ता शर्मा को मानना है कि कांग्रेस नेतृत्व में निर्मित सरकार के सामने जो चुनौती था, अब वर्तमान सरकार के लिए वह चुनौती नहीं है ।

