Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चिकित्सा क्षेत्र में नईं खोजः ५० फीसदी महिलाओं में गर्भाशय की कैंसर

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ जून ।
एक अध्ययन के मुताबिक देश में ५० फीसदी से अधिक महिलाओं में गर्भाशय का कैंसर पाया गया है । चिकित्सा विज्ञान राष्ट्रीय प्रतिष्ठान वीर अस्पताल द्वारा देश के विभिन्न स्थानों में की गई गर्भाशय कैंसर की जाँच से ये नतीजा सामने आया है ।

ज्यादा संतान उत्पादन करने वाली, अधिक शारीरिक परिश्रम, भारी उठाने, अधिक चढ़ाई और उतराव पर चलने वाली महिलाओं में गर्भाशय नष्ट होने की समस्या देखी गई है ।
चिकित्सकों के मुताबिक वर्षों से गर्भाशय नष्ट होने की समस्या झेलती हुई महिलाएँ अक्सर लज्जा के कारण इस बात को छुपा लेती हैं, इस वजह से भी गर्भाशय कैंसर की समस्या बढ़ती जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *