Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा की उपलब्धि उत्साहजनक : विनिता यादव

 
बिनिता यादाव
उपाध्यक्ष, रा.ज.पा.

हिमालिनी, मई अंक, २०१८ | राजपा नेपाल नई पार्टी है, एक साल के आन्दर पार्टी ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह हमारे लिए उत्साहजनक है । राजपा को तराई–मधेश की जनता ने चुनाव के जरिए जो विश्वास किया, उसके प्रति हम लोग आभारी भी हैं । क्योंकि २ नम्बर प्रदेश में ही सही, वहां राजपा–फोरम गठबंधन को जनता ने बहुमत प्रदान किया है, आज दो नम्बर प्रदेश में हमारी सरकार बनी है, यह सिर्फ राजपा के लिए ही नहीं, तराई–मधेश के जनता के लिए भी बहुत बड़ा सौभाग्य है । तराई–मधेश में जितनी भी मातृ–भाषा और संस्कृति है, उसको एक राष्ट्रीय पहचान देने के लिए भी हम लोग सफल हुए हैं ।
देश में आज जो संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्रात्मक शासन व्यवस्था है, उसमें सबसे अधिक योगदान मधेशवादी पार्टियों का ही है, उसमें राजपा एक महत्वपूर्ण शक्ति है । हम लोगों की आन्दोलन से ही देश में संघीयता आई है । नहीं तो काठमांडू में रहनेवाले पहाड़वादी लोग मधेश और मधेशी जनता को हेय की दृष्टिकोण से देखते थे । आज हम लोग गर्व के साथ अपने को मधेशी कहकर काठमांडू में रहते हैं, जो हमारे आन्दोलन से ही सम्भव हुआ है । लेकिन इतना होते हुए भी संविधान आज भी अपूर्ण है । संविधान में कुछ बुंदे ऐसे हैं, जो मधेश और मधेशी जनता के विरुद्ध है, उसमें संशोधन होना चाहिए ।
जिस वक्त केपी ओली नेतृत्व में नई सरकार बन रही थी, उस वक्त राजपा को भी सरकार में शामिल होने के लिए आग्रह किया गया । लेकिन हम लोग आत्मसमर्पण कर सरकार में शामिल होने के लिए राजी नहीं हुए । राजपा के सामने चुनौती यह है कि अब संविधान संशोधन के लिए उसको अपने पक्ष में दो तिहाई पहुँचाना है । एमाले–माओवादी को मनाकर हो अथवा आगामी चुनाव में बहुमत सिद्धकर, संविधान संशोधन के लिए तो दो–तिहाई आवश्यक है । इसके लिए खुद को मजबूत बनाना राजपा की चुनौती है । पार्टी मजबूत बनाने के लिए संगठन निर्माण की जरूरी है । अब हम लोग उसके लिए आगे बढ़ेगे । इसबार एमाले–माओवादी गठबंधन संविधान संशोधन के लिए तैयार नहीं भी हो सकती है, अगर ऐसा हुआ तो राजपा को खुद बहुमत हासिल करनी होगी, आगामी पार्लियामेन्ट में ही सही, पार्ट को शक्तिशाली बनानी होगी । उसके बाद उत्पीडि़त, जाति और समुदाय के पक्ष में संविधान संशोधन करवाना है, मधेशी जनता को अधिकार दिलाना है ।

यह भी पढें   सिटिजन्स बैंक की १९ वीं वार्षिकोत्सव के अवसर पर रक्तदान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed