Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गैर आवासीय मधेशी संघ-यू.ए.ई. द्वारा दुबई में रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तारी का कार्यक्रम

 

बिनोद पासवान, दुबई | रमदान के इस पवित्र महीने में शुक्रवार 8 जून 2018 को, गैर आवासीय मधेशी संघ-यू.ए.ई. (NRMA- UAE) द्वारा दुबई के ममजार पार्क में रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तारी का कार्यक्रम रखा गया। संघ द्वारा पिछले साल की तरह इस बार भी यू.ए.ई. में रहने वाले हमारे मधेश के मुस्लिम समुदाय के मित्रों को आमंत्रित कर तकरीबन 75 लोगों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में संघ के वरिष्ठ सलाहकार डॉ रविंद्र कुमार यादव के आग्रह में गैर आवासीय मधेशी संघ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुशवाहा, नेपलीज मुस्लिम सोसाइटी-यूएई के वरिष्ठ सलाहकार तनवीर आलम, सोसाइटी के प्रवक्ता शाह नवाज, सोसाइटी के अध्यक्ष फैसल हुसैन और गैर आवासीय मधेशी संघ-यूएई के अध्यक्ष संजय कुमार कर्ण सभी ने अपना मंतव्य देते हुए रमजान की मुबारक तथा ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दिए।

यह भी पढें   मनुमुक्त 'मानव' मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्मृति-समारोह आयोजित *राजेंद्रसिंह रावल को मिला 11,000/- का मातादीन-मूर्तिदेवी स्मृति-पुरस्कार

नेपलीज मुस्लिम सोसाइटी-यूएई के प्रवक्ता शाह नवाज ने बताया की “गैर आवासीय मधेशी संघ,यू.ए.ई. ने जो यह इफ्तारी कार्यक्रम आयोजना किया है, ये यह बातका सबुत है की NRMA मधेश की जो धार्मिक-सांस्कृतिक हरेक तरह की बिबिधता को प्रतिनिधित्व करती है और जिस तरह आपलोग उसी जोश-फरोश से मधेश का हर मुख्य पर्व-त्यौहारों में कार्यक्रम आयोजन करते हैं यह इस बात का परिचय देती है की आपलोग मधेश की हरेक समुदाय को जोड़कर रखने का प्रयास करते हैं। हम इस बात को अत्यंत सराहना करते हुए सोसाइटी के तरफ से धन्यवाद देते हैं।” उसी तरह मन्तब्य के क्रम में गैर आवासीय मधेशी संघ-यूएई के अध्यक्ष संजय कुमार कर्ण ने कहा की “इस मध्य गर्मी के महिने मे हमारा आमंत्रण स्वीकार कर यहाँ आये हुए सभी रोजेदार मित्रों तथा कार्यक्रम सफलतापूर्बक संपन्न करनेमे सहायक सभी टीम मेंबर को धन्यवाद देना चाहता हूँ। हमारा ऐसा कार्यक्रम का उद्देश्य दिखावा न होकर हम जिस जगह मधेश से सम्बन्ध रखते हैं वहां के हरेक समुदाय का समान सम्मान हमारा उद्देश्य है। हम आशा करते हैं की आगे हमारे अन्य कार्यक्रमों भी इसी तरह हमारे मुस्लिम सोसाइटिके मित्रोंका भी उपस्थिति एवं प्रतिनिधित्व बढे और ऐसे ही भाईचारा निरंतर कायम रहे। सभी मित्रोंको रमजान मुबारक तथा ईद की शुभकामना ” गैर आवासीय मधेशी संघ-यू.ए.ई. द्वारा पिछले 4 सालों से प्रवास में भी मधेश के विभिन्न पर्व त्योहारों में अपनी संस्कृति व पहचान के लिए तथा आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए बिभिन्न कार्यक्रम आयोजन करती आ रही है। – बिनोद पासवान

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *