Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस ने खुद हारकर भी देश को जिताया हैंः सभापति देउवा

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १० जून ।
नेपाली कांग्रेस के सभापति शेर बहादुर देउवा ने कहा— “हमारे नेतृत्व में संपन्न तीनों तहों के चुनावों में कांग्रेस ने खुद हारकर भी देश को जिताया है ।”
नेपाली कांग्रेस डडेल्धुरा के जिला सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सभापति देउवा ने ये बात कही । उन्होंने पार्टी के आंतरिक मामलों को हल करके पहली पार्टी बनाकर ही दम लेने का दावा किया ।
इसीतरहा, नेपाली काँग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने कहा— “प्रतिपक्ष में रहकर भी कांग्रेस यही चाहती है कि देश में स्तिरता, शांति और समृद्धि आए ।”
काठमांडू में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता में रहकर भी नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष प्रचंड संविधान के विपरीत कार्यकारी राष्ट्रपति का विवादास्पद बयान देकर देश में अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं ।
वरिष्ठ नेता पौडेल ने कहा कि संविधान विपरीत कोई भी बात कांग्रेस को मान्य नहीं होगी । उन्होंने सचेत नागरिकों से आग्रह किया कि लोकतन्त्र अभी भी सुनिश्चित नहीं हुई है, इस दिशा में सजग रहें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *