राष्ट्रीय सभा नियमावली आज होगें अनुमोदितः अध्यक्ष तिमिल्सिना

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १० जून ।
राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष गणेश तिमिल्सिना ने कहा कि राष्ट्रीय सभा नियमावली–२०७४ रविवार को सर्वसम्मत तौर पर अनुमोदित होगी ।
चितवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सभी दलों की सहमति में बीते शुक्रवार को प्रतिनिधिसभा से प्रतिनिधिसभा नियमावली–२०७४ अनुमोदित हो चुकी है और रविवार को राष्ट्रीय सभा भी अपनी नियमावली को अनुमोदित करेगी ।
आगे उन्होंने बताया कि संसद में मतदान के वक्त फौजदारी अभियोग वाले सांसदों की संख्या की गिनती बेशक होगी पर वे मतदान नहीं कर पाएँगे ।

