Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सामाजिक न्याय सहित का विकास आज की आवश्यकताः प्रचण्ड

 

काठमांडू, १० जून । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि सामाजिक न्याय सहितका विकास आज की आवश्यकता है । आइतबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि स्थिरता, सुशासन और विकास ही देश की आवश्यकता है और सरकार उसके लिए लग रही है । अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि विकास के सन्दर्भ में विगत में जो कुछ की गई, उसी से शिक्षा लेकर सरकार आगे जाएगी ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘हम लोग फरकपन सहित का समाजवाद लाने की पक्ष में हैं । जिस तरह निरंकुशता और अधिनायकवाद के विरुद्ध विगत में हम लोग इकठ्ठा हुए थे, उसी तरह समाजवाद के लिए भी इकठ्ठा होने की जरुरत है ।’ अध्यक्ष प्रचण्ड को मानना है कि हर १० साल में कुछ न कुछ परिवर्तन होता आ रहा है, इसीलिए आगे की दशक आर्थिक समृद्धि का दशक रहेगा ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने दावा किया है कि अब नेपाल, भारत और चीन के साथ समान सम्बन्ध के साथ ही आगे बढ़नेवाली है । आर्थिक समृद्धि के लिए त्रिदेशीय साझेदारी पर जोर देते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘आर्थिक समृद्धि और विकास के लिए नेपाली कांग्रेस को भी तैयार रहना पडेगा ।’ प्रचण्ड ने दावा किया है कि दस साल के अन्दर वैदेशिक रोजगारी में जानेवालां की संख्या नगन्य रहेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed