Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कार्यकारी राष्ट्रपति प्रणाली में जाने की अभी कोइ संभावना नहीं हैंः नेकपा अध्यक्ष प्रचण्ड

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ जून ।
नेकपा के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा की तत्काल कार्यकारी राष्ट्रपति प्रणाली में जाने की संभावना नहीं हैं ।
विराटनगर विमानस्थल पर संचारकर्मीओं के साथ बातचीत करतें हुए उन्होंने कहा आनेवाले चुनाव में इस से जुड़ी हुई बाचों पर जनता का अभिमत लिया जाएगा उसके बाद ही कुछ निर्णय होगा ।
अध्यक्ष दाहाल ने कहा जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने के बाद तय समय में काम सम्पन्न करना भी निर्माण व्यवसायीओं का दायित्व है इसलिए इसलिए गुणस्तरहिन काम करनेवाले व्यवसायीओं के उपर कार्रवाई करने के बिषय में मंत्री या किसी और को मैने कोई दबाब नहीं दिया हैं ।
उन्होंने कहा जनता के इच्छा के मुताबिक ही देश में संघीयता कायम हुवा हैं इसलिए अब देश में सुशासन और आर्थिक समृद्धि कायम करने की बात को मुख्य एजेंडा बनाने की जरुरत हैं ।
पार्टी अध्यक्ष दाहाल ने कहा प्रदेश न २ की सरकार में नेकपा शामिल होने की कोई संभावना नहीं हैं ।उद्योग संगठन मोरंग के स्वर्ण जयन्ती समारोहको विराटनगर में संबोधीत करतें हुए उन्होंने कहा आर्थिक विकास और सुशासन के लिए भी दलों कै बिच आपसी एकता आवश्यक हैं ।
इसीतरहा, नेकपा के अध्यक्ष प्रचंड ने कहा लोकतंत्र समावेशिता और सामाजीक न्याय के साथ देश का विकास संभव हैं ।अनलाई पत्रिका रातोपाटि डट कम के ५ वें बार्षिकउत्सव के अवसर पर आज काठमाण्डौँ में आयोजीत कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रचंड ने कहा लोकतंत्र ,राष्ट्रियता और विकास के पक्ष में रहनेवालें लोगों को अब एकजुट होकर देश निर्माण में लग्ना होगा ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

नई शक्ति पार्टी के अध्यक्ष डॉ बाबुराम भट्टराई ने कहा देश के विकास के लिए सब से पहले सोच और संस्कृति में बदलाव लाने की जÞरुरत हैं । संचार तथा सुचना प्रविधि मंत्री गोकुल बास्कोटा ने कहा आर्थिक समृद्धि के लिए सरकार आधार तय कर चुकी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *