राष्ट्रियसभा के ५९ सदस्यों की पदावधि निर्धारण के लिए होगा लक्की ड्राँ

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ जून ।
राष्ट्रियसभा के ५९ सदस्यों की पदावधि निर्धारण के लिए आषाढ़ ४ गते गते को लक्की ड्रॉ होगा । राष्ट्रियसभा नियमावली पारित होने के बादसंघीय संसद् सचिवालय ने दलों के परामर्श में आषाढ़ ४ गते को लक्की ड्रॉ से सदस्यों की पदावधि २, ४ और ६ साल निर्धारित किया जाएगा ।
संविधान के अनुसार राष्ट्रियसभा के एक तिहाइ सदस्यों की पदावधि दो साल, दूसरे एक तिहाइ की चार साल और बाकी एक तिहाई की साल की होगी । राष्ट्रियसभा में प्रत्येक प्रदेश से आठ—आठ और राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत तीन समेत ५९ सदस्य हैं ।
इसीतरहा, राष्ट्रीय सभा की बैठक ने राष्ट्रीय सभा नियमावली–२०७५ को पारित किया है । नियमावली मसौदा तैयार करने के लिए गठित समिति के सभापति परशुराम मेघी गुरुंग के प्रस्ताव को बैठक ने सर्वसम्मति से पारित किया था । विशेष समय लेकर गृहमंत्री राम बहादुर थापा ने बैठक को जानकारी कराई कि भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी जैसे मामलों पर नियंत्रण करने के लिए गृहमंत्रालय ने विशेष योजना का क्रियान्वयन शुरू कर दिया है । राष्ट्रीय सभा की अगली बैठक आषाढ़ तीन गते सुबह ११ बजे के लिए बुलाई गई है ।

