Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशोधन में लिखित प्रस्ताव आएगा तो सरकार में शामील हो सकते हैः महतो

 

विराटनगर, ११ जून । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के अध्यक्ष मण्डल के सदस्य राजेन्द्र महतो ने कहा है कि सरकार की ओर से संविधान संशोधन के संबंध में लिखित प्रस्ताव आएगा तो राजपा भी केन्द्र सरकार में शामील हो सकती है । विराटनगर विमानस्थल में आइतबार पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्हों ने कहा कि वर्तमान अवस्था में राजपा सरकार में शामील होने की कोई भी सम्भावना नहीं है ।
नेता महतो का कहना है कि संविधान संशोधन संबंधी मुद्दा को लेकर विगत में ६ महिना तक आन्दोलन हुआ है, उसको भूल कर राजपा सरकार में शामील नहीं हो सकती । नेता महतो ने कहा– ‘आज भी हमारे लिए प्रमुख एजेण्डा संविधान में संशोधन ही है ।’ उनका कहना है संविधान संशोधन के लिए आज तक जितने भी वार्ता की गई, उसमें विश्ववास की वातावरण नहीं दिखाई दिया । लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि सरकार में शामील हुए बिना भी सरकार के प्रति समर्थन जारी है ।
प्रदेश नं. २ में निर्मित सरकार के सम्बन्ध में बोलते हुए नेता महतो ने कहा कि राजपा प्रदेश नंं २ में सरकार से बाहर होने की पक्ष में नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘जनता की आन्दोलन और मतों से यहां सरकार बनी है, उसमें से राजपा अलग होने की कोई बात नहीं है । जनता की विश्वास को तोड़ कर राजपा कोई निर्णय करने की पक्ष में नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed