तातोपानी और रसुवागढी में दो पुल निर्माण के लिए चिन का प्रस्ताव
काठमांडू, ११ जून । नेपाल–चीन सीमा में दो पुल निर्माण के लिए चीन ने प्रस्ताव किया है । आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक के अनुसार तातोपानी और रसुवागढी नाका में नयां मिनेटरी पुल निर्माण के लिए चीन सहमत है । उक्त पुल चिन की ओर से निर्माण किया जाएगा । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली की आसन्न चीन भ्रमण एजेण्डा तय करने के लिए आयोजित मन्त्रिपरिषद् बैठक ने उक्त स्थान में निर्मित पुरान पुल तोड़कर नयां पुल निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान किया है ।

