तापक्रम में वृद्धि होने के कारण कपिलवस्तु में विद्यालय बन्द
कपिलवस्तु, १२ जून । तापक्रम में अत्यधिक वृद्धि होने के कारण कपिलवस्तु जिला के निजी तथा सामुदायिक विद्यालय आज मंगलबार से ६ दिन के लिए बन्द किया गया है । जिला प्रशासन कार्यालय कपिलवस्तु ने कहा है कि अत्याधिक तापक्रम वृद्धि होने के कारण विद्यार्थियों की संख्या भी कमी गई है, विभिन्न रोगों का संक्रमण भी दिखाई देने लगा है, जिसके चलते विद्यालय को बन्द करना पड़ा है । यहां एक हफ्ता के अन्दर ४२ से ४४ डिग्री तक तापक्रम पहुँच गया है ।
तापक्रम अधिक होने के कारण ही सोमबार मायादेवी गांवपालिका–१ पकडी स्थित छत्रपाली तीर्थादेवी माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत ७ विद्यार्थी बेहोस हो गए थे । प्राधानाध्यापक नरेन्द्र बहादुर कुर्मी के अनुसार जिला के सम्पूर्ण जनजीवन प्रभावित हो गया है । मजदुर, कृषक, विद्यार्थी, बालबालिका और वृद्ध–वृद्धा ज्यादा प्रभावित हुए हैं । अधिक तापक्रम कें कारण दिन के समय में कोई भी घर से बाहर निकलना मुश्किल है । तामक्रम में वृद्धि के कारण होनेवाला विभिन्न समस्या लेकर दैनिक १०० से १५० तक मरीज अस्पताल पहुँचे है, जिला स्थिति विभिन्न अस्पताल स्रोत ने कहा है ।

