लोकतन्त्र का मतलव मनमानी करना नहीं हैः प्रधानमन्त्री
काठमांडू, १२ जून । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि लोकतन्त्र का मतलव अपने मनमानी करना नहीं है । टेलिभिजन कार्यक्रम ‘हलो प्रधानमन्त्री’ शुभारम्भ करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– लोकतन्त्र सभ्य और सुसंस्कृत समाज का नमूना है, लोकतन्त्र का मतलव मनमानीतन्त्र नहीं है, अनुशासित प्रणाली है ।’ उनका कहना है कि विरोध के नाम में होनेवाला निरर्थक विरोध का कोई भी अर्थ नहीं है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि सत्य में आधारित और रचनात्मक आलोचना को सरकार स्वागत करने के लिए तैयार है, लेकिन क्षणिक स्वार्थ के लिए मर्यादा का उलंघन नहीं होना चाहिए । प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘आलोचना को मैं स्वागत करता हूं, लेकिन आलोचना रचनात्मक होना चाहिए, सत्य में आधारित होना चाहिए । सही आलोचना के जरिए ही सत्य का पहचान भी होता है ।’

