Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा होगें सरकार में शामिल, विचार–विर्मश जारी हैंः राजपा महासचिव केशव झा

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १२ जून ।
राष्ट्रीय जनता पार्टी के महासचिव केशव झा ने कहा कि राजपा के सरकार में शामिल होने के संबंध में सरकार और पार्टी के बीच संवाद जारी है ।
काठमांडू में आयोजित साक्षात्कार में महासचिव झा ने कहा कि संविधान संशोधन को लेकर सरकार ने सकारात्मकता बेशक दिखाई है मगर सांसद रेशम चौधरी को कारागार मुक्त करने और शपथ ग्रहण कराने के संबंध में कोई प्रगति नहीं हुई है इसलिए पार्टी के सरकार में शामिल होने का निर्णय होना अभी बाकी है ।
इसीतरहा,
प्रदेश नंबर ५ के प्रमुख उमाकांत झा ने प्रदेश मातहत के स्थानीय तहों के पदाधिकारियों को मिलने वाले वेतनमान और अन्य सुविधा से संबंधित विधेयक का प्रमाणीकरण किया है । विधेयक प्रमाणीकृत होने के बाद अब स्थानीय तहों के जनप्रतिनिधियों के सेवा–सुविधा के लिए रास्ता खुल गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed