जोगा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, २९१ लोगों ने ली सेवा
पवन जायसवाल, नेपालगन्ज/(बांके)
बांके जिला स्थित जानकी गांवपालिका वार्डं नं. २ तथा नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वडा नं. १७ की सीमा स्थित जोगा गाँव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संचालन किया गया । जेष्ठ २६ गते शनिवार सम्पन्न निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से २ सौ ९१ सर्वसाधारण लोग लाभान्वित हो गए हैं । विश्व धुम्रपान रहित दिवस–२०१८ की अवसर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया था ।
शिविर ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र बाँके अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र की आयोजन में हुआ था । नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वडा नं.– १७ वडा कार्यालय, ह्यूमन राइट्स मोनिटरिङ नेपाल, काइण्ड हर्ट सोसाइटी नेपालगन्ज और स्वास्थ्य अधिकार तथा सुर्तीजन्य वस्तु नियन्त्रण जिला सञ्जाल बाँके ने कार्यक्रम में सहकार्य किया । शिविर में आए सर्वसाधारणों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधि भी वितरण किया ।
आयोजक संस्था के अनुसार नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वडा नं. १७ और जानकी गाँवपालिका वडा नं. २ अन्तर्गत रहनेवाले जोगागाँव, परसपुर, ढोंढेगाँव, नदई गाँव, नेवाजी गाँव, बेलभार, साई गाँव, बनकटवा, रमवापुर, पचपोखरा आदि निवासी १ सौ ६० महिला और १ सौ ३१ पुरुष कार्यक्रम में लाभान्वित हुए हैं । ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र बाँके के कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती तारा के.सी. के अनुसार शिविर में १ साले बच्चे से लेकर ९० वर्षीय वृद्ध–वृद्धा भी सहभागी थे, उन सभी को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षा और औषधि प्रदान किया ।
शिविर में सेवा देनेवाले चिकित्सकों के अनुसार आँख की दर्द, आँख से पानी आना, मोतिया विन्दू, कान से पीप आना, सीना और पेट की दर्द, पुरी शरीर में दर्द, खजुलहट, महिलाओं में सुफेद पानी आना आदि सम्बन्धि समस्याओं से पीडित लोग अधिक रहें थे । शिविर में नेपालगन्ज मेडिकल कालेज के नाक कान घाँटी रोग विशेषज्ञ डा. श्रीधर पौडेल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. स्मृति श्रेष्ठ और डा. रेजिना इद्रीसी, मेडिसिन सम्बन्धि डा. सुमन चौधरी और डा. राजेश गिरि तथा बाल रोग बालरोग विशेषज्ञ द्वय डा. डा.विनायक विवेक दास और डा. अरमान मियाँ ने सेवा प्रदान किया ।

इसीतरह नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वडा नं. १७ के वडा अध्यक्ष अजय कुमार पाठक, सदस्य फौजदार यादव, श्री माध्यमिक विद्यालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष रज्जव अली हलवाई, सदस्य राम वरण वर्मा, प्रहरी चौकी साईगांव के इञ्चार्ज मन बहादुर थापा जैसे व्यक्तित्व भी कार्यक्रम में सहभागी थे । वडा अध्यक्ष पाठक ने आयोजक संस्था और चिकित्सकों प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आगामी आर्थिक वर्ष में भी इस प्रकार की शिविर सञ्चालन किया जाएगा । शिविर में सहयोग ह्यूमन राइट्स मोनिटरिङ नेपाल के अध्यक्ष राम सुहावन सोनकर और कोषाध्यक्ष मीना चौधरी तथा आयोजक संस्था की कोषाध्यक्ष ममता रेग्मी, सदस्य पवन जायसवाल, नितेश गिरि, ललिता जैसी, स्वास्थ्यकर्मी कृष्ण देवकोटा, निखिल जायसवाल आदि लोगों ने सहयोग किया ।


