Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा को भी सरकार में लाने का प्रयास हो रहा हैः प्रचण्ड

 

चितवन, १२ जून । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल को भी सरकार में शामील कराने का प्रयास हो रहा है । चितवन में मंगलबार आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता कायम करने के लिए, विकास और समृद्धि के लिए नयां संकल्प के लिए भी राजपा को सरकार में रहना आवश्यक है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह भी कहा कि तत्काल ही राजपा सरकार में शामील होने के लिए तैयार नहीं दिखाई दे रही है । अध्यक्ष प्रचण्ड का कहना है कि संविधान के अनुसार सिर्फ २५ व्यक्ति ही मन्त्री बन सकेत हैं, लेकिन राजपा शामील होना चाहती है तो सहज ही एडजस्ट किया जा सकता है । प्रचण्ड ने यह भी कहा कि नेपाली कांग्रेस को सरकार में शामील कराना ठीक नहीं है ।
सम–सामयिक राजनीति के सम्बन्ध में बातचीत करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि सभामुख और उपसभामुख तथा राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष संबंधी अभी जो विवाद दिखाई दे रहा है, वह सब बकबास है । उनका मानना है कि उन लोगों को इस्तिफा देने की कोई भी जरुरत ही नहीं है । अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘हां, सभामुख तथा उपसभामुख बनने से पहले वे लोग दो अलग–अलग पार्टी के नेता थे, सभामुख–उपसभामुख चयन होने के बाद उन लोगों ने अपनी–अपनी पार्टी से इस्तिफा दे दिया है, अभी वे लोग किसी भी पार्टी में नहीं है तो क्यों इस्तिफा देना पड़ा ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *