Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कृषि में आधुनिकीकरण, मकई जोन कार्यक्रम लागू

 

पवन जायसवाल, नेपालगन्ज (बाँके)
बाँके जिला स्थिति नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका और डुडुवा गाँवपालिका के विभिन्न वार्ड में प्रधानमन्त्री कृषि आधुनिकीकरण परियोजना मकई जोन नेपालगन्ज ने मकई खेती सम्बन्धि अपनी कार्यक्रम लागू किया है । नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका स्थित वडा नं. १४, १६, २१, २२, २३ और डुडुवा गाँवपालिका अन्र्तगत आर्ड नं. २, ३ और ६ वार्ड में यह कार्यक्रम लागू हो गया है ।


कार्यक्रम अन्तर्गत परियोजना में आबद्ध किसान लोगों ने सहज तरीके से मकई खेती कर रहें है । मकई खेती करने के लिए परियोजना से किसान लोगों को अनुदान भी प्राप्त होता है । नयां प्रविधि और तरीके से खेती करने के कारण उत्पादन में भी वृद्धि हो रही है ।
मकई जोन परियोजना अन्तर्गत बाँके जिला में करीब ६ सौ ५० हेक्टर में मकई खेती हो रही है । मकई खेती कर रहें किसान लोग कृषि बिज्ञ से आवश्यक सुझाव सल्लाह और तालीम भी प्राप्त करते हैं । मकई में कोई भी रोग लग जाती है तो किसान लोग तुरुन्त उपचार के लिए कृषि विज्ञ की परामर्श लेते हैं । किसानों का कहना है कि नयां प्रविधि से खेती करने के कारण उत्पादन में वृद्धि और नाफा भी हो रही ।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् बैठक संपन्न, तीन अहम फैसलों पर लगी मुहर


नेपाल कृषि प्रधान देश है । करीब ६६ प्रतिशत जनता कृषि में आबद्ध हैं । अधिकांश किसानों ने पराम्परागत तरीके से खेती करते आ रहें है । जिसके चलते किसान मेहनत अनुसार की फायदा नहीं ले पा रहें है । नेपाल सरकार ने कृषि में आधुनिकीकरण करने के लिए कुछ जिला में प्रधानमन्त्री कृषि आधुनिकीकरण परियोजना लागू किया है । जिस जगह परियोजना लागू है, वहां, किसान आधुनिक तरिके से खेती करते हैं । कार्यक्रम अन्तर्गत ही बाँके में भी मकई जोन परियोजना लागू की गई है, जहां किसान लोग आधुनिक तरीके से मकई खेती करते आ रहें है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *