Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लट्री के नाम में ठगी करनेवाले ४ व्यक्ति पर्सा पुलिस द्वारा गिरफ्तार

 

वीरगंज, १२ जून । लट्री के नाम में गठी करनेवाले ४ लोगों को पर्सा पुलिस ने गिरप्mतार किया है । मंगलबार एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए पुलिस ने उन लोगों को सार्वजनिक किया है । पुलिस को कहना है कि उन लोगों ने विभिन्न व्यक्ति को ‘आप को लट्री लगा है’ कहते हुए झूठे आश्वासन देकर ठगी किया है । ऐसी आरोप में गिरफ्तार होनेवाले हैं– वीरगंज महानगरपालिका–१८ निवासी १८ वर्षीय अक्षयकुमार चौरसिया, वार्ड नंं १६ निवासी १८ वर्षीय युवराज पासवान, वार्ड नं. १९ निवासी २२ वर्षीय वीरनारायण चौरसिया और वार्ड नं. २ निवासी २२ वर्षीय राहुल कुमार राउत ।

यह भी पढें   आठ - दलीय  अग्रगामी मोर्चा  की घोषणा : विनोदकुमार विमल


लेकिन उल्लेखित चारों व्यक्ति गठी धन्दा के लिए सहयोगी पात्र हैं । पुलिस का कहना है कि मुख्य अभियुक्त तो अभी फरार हैं । पर्सा पुलिस ने कहा है कि उन लोगों ने ह्वाट्सएप, इमो और भाइबर प्रयोग कर सर्वसाधरणों से गठी किया है । ‘आप को २५ लाख से ३५ लाख रुपयां तक का लट्री पड़ा है’, ऐसा कहते हुए उन लोगों ने विभिन्न व्यक्तियों से गठी किया है । पुलिस उपरीक्षक रेवती ढकाल ने कहा– ‘सर्वप्रथम वे लोग कहते हैं कि आप को भारी मात्रा में लट्री लगा है । लट्री प्राप्ति के नाम में वे लोग परिचय खुलनेवाला परिचयपत्र, बैंक एकाउन्ट नम्बर भी सामाजिक सञ्जाल के जरिए ही मगाते हैं । उसके बाद जिस देश की ओर से लट्री लगा है, लट्री प्राप्ति के लिए उक्त देश की सरकार को कर देना पड़ता है कहते हैं । लट्री वापत लगनेवाला कर मांग कर उन लोगों ने गठी किया है ।’
ठगी धन्दा में शामील लोग आईएमई और बैंक खाता मार्फत पैसा मगाते थे । गिरफ्तार चार व्यक्तियों से पुलिस ने १ लाख ५ हजार नगद, ४ थान मोबाइल, आइएमई भौचर ७ थान, मतदाता परिचयपत्र, नागरिकता परिचयपत्र, विभिन्न बैंक के चेक और एटिएम बरामद किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com