Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डुडुवा गाँवपालिका द्वारा घुम्ती शिविर संचालन

 

पवन जायसवाल, नेपालगन्ज/(बाँके)
बाँके जिला स्थित डुडुवा गाँवपालिका ने जेष्ठ २७ गते घुम्ती सेवा सञ्चालन किया है । घर–घर में सेवा पहुँचाने की उद्देश्य से गाँवपालिका की प्रथम सभासे घुम्ती सेवा सम्बन्धी प्रस्ताव पारित कर सेवा शुरु किया है । घुम्ती सेवा में व्यक्तिगत घटना दर्ता, मालपोत कर वसूली, नागरिकता प्रदान आदि सेवा दी जाएगी । इसके साथ साथ विभिन्न प्रकारकी सिफारिस, जन्म, विवाह, मृत्यु, बसाई सराई सेवा भी प्रदान की जाएगी ।

यह भी पढें   सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद महारथी का पद और सम्मान


गांवपालिका के अनुसार वार्ड ५ नं. से यह सेवा शुरु की गई है । वडा सचिव सूर्यप्रसाद लम्साल के अनुसार प्रथम चरण में दो दिन की शिविर सञ्चालन की गई है । स्थानीयबासी कविता थारु कहती हैं– ‘मैं अपने बच्चे की जन्मदर्ता के लिए वडा कार्यालय जा रही थी, लेकिन पता चला की गाँव में ही घुम्ती सेवा आया, मैं तो शुरु में अच्चमित हुई और शुश भी ।


स्थानीयबासी को कहना है कि ऐसी सेवा नियमित रुप से शुरु होना चाहिए । वार्ड अध्यक्ष परशुराम बुढाथोकी को कहना है कि स्थानीय गोगों की सुविधा के लिए गांव–गांव में सेवा पहुँचाने की उद्देश्य गांवपालिका का है । उनका यह भी कहना है कि घुम्ती सेवा नियमित रुप में संचालन किया जाएगा । गांवपालिका ने कहा कि हर हफ्ता ३ घुम्ती सेवा सञ्चालन किया जाएगा ।

यह भी पढें   नेपाल पीडित लगानीकर्ता लेनदेन संघर्ष समिति मधेश प्रदेश का विरोध प्रर्दशन

घुम्ती शिविर में वर्डा सचिव सूर्य प्रसाद लम्साल सहित ४ कर्मचारी, वडाध्यक्ष बुढाथोकी और वडा सदस्य झुठठु थारु आदि सक्रिय हो रहे हैं । गांवपालिका के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार चौधरी कहते हैं कि सेवा को प्रभारकारी और गणुस्तरीय बनाने के लिए गांपालिका प्रतिबद्ध है । उनके अनुसार कम से कम साल में दो बार घुम्ती सेवा सञ्चालन किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com