Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी संबंधी प्रस्ताव में षडयन्त्र दिखाई देता हैः पौडेल

 

काठमांडू, १२ जून । नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि सत्ताधारी राजनीतिक शक्ति की ओर प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी संबंधी प्रसंग में जो बहस सिर्जना की जा रही है, उस में षडयन्त्र दिखाई दे रहा है । उनका कहना है कि नेपाल में संसदीय व्यवस्था ही उपर्युक्त हैं, प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी प्रणाली में जाने की कोई भी जरुरत नहीं है । मंगलबार शैलजा आचार्य आर्दश समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता पौडेल ने यह बात कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता पौडेल ने कहा– ‘जैसे भी हो सरकार में दो तिहाई बहुमत पहुँचाना और सत्ता पक्ष की ओर से ही प्रत्यक्ष कार्यकारी राष्ट्रपति का बात होता है तो स्वाभाविक आशंका हो जाती है ।’ इसीतरह कांग्रेस केन्द्रीय सदस्य डा. शेखर कोइराला ने नी भी कहा कि सरकार अधिनायकवाद की ओर अग्रसर हो रहा है । उन्हों ने कहा– ‘सरकार ने बालकृष्ण ढुंगेल को आम माफी दिया है, जिससे आशंका होती है कि कई न्यायापालिका और कार्यपालिका के बीच गठजोड तो नहीं है ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *