भारत और चीन भ्रमण की तैयारी में प्रचण्ड
काठमांडू, १२ जून । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड पड़ोसी देश भारत और चीन भ्रमण के तैयारी में लगे हैं । प्रचण्ड खूद ने इस के सम्बन्ध में जानकारी दिया है । मंगलबार चितवन में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते वक्त उन्होंने कहा है कि निकट भविष्य में वह भारत और चीन के भ्रमण में जा रहे हैं ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि विकास संबंधी एजेण्डा को लेकर वह भारत जा रहे हैं । उन्होंने कहा– ‘विकास संबंधी एजेण्डा में बात करने के लिए भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी जी ने मुझे बुलाया है । मै जाने की तैयारी में हूं ।’ उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे पड़ोसी देश चीन से भी उनको बुलावट हो रहा है । इसीलिए भारत से वापस होने के बाद प्रचण्ड चीन जाने की तैयारी में हैं । अध्यक्ष प्रचण्ड को कहना है कि भारत और चीन की ओर से नेपाल में एक–एक ऐतिहासिक योजना निर्माण हो सके, भ्रमण के दौरान प्रचण्ड इस मुद्दा में बात करनेवाले भी हैं ।

