Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘समृद्धि का पाईला’ द्वारा बाल विकास केन्द्र को शैक्षिक सहयोग

 

नेपालगन्ज (बांके) पवन जायसवाल
बांके जिला स्थित खजुरा गावंपालिका–१ राधापुर में रहे बालविकास केन्द्र को शैक्षिक और खेलकूद सामाग्री सहयोग स्वरुप प्राप्त हुआ है । ‘समृद्धि का पाइला’ नामक सामाजिक संस्था ने यह सहयोग किया है । वडा नं. १ में रहे तीन बाल क्लबों को संस्था की ओर से शैक्षिक और खेलकूद की सामाग्री दी गई है ।


तिर्खा आधारभूत विद्यालय जलपोखरी के प्रधानाध्यापक सुन्दर गुरुङ के अनुसार उक्त विद्यालय स्थित बाल विकास केन्द्र में आकर्षक भित्तेलेखन भी किया गया । प्रधानाध्यापक गुरुङ ने बताया कि बालबालिकाओं के लिए उपयोगी शैक्षिक और खेलकूद सम्बन्धि भित्तेलेखन किया गया है । इसीतरह कल्याणकारी बाल विकास केन्द्र को कार्पेट, कुसन, कापी, पेन्सिल जैसे शैक्षिक और खेलकूद की सामाग्री प्रदान की गई है ।
वडा अध्यक्ष सुमन मल्ल के अनुसार बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष दुर्गा बहादुर बोहरा और सहयोगी कार्यकर्ता जमुना वली को उक्त शैक्षिक और खेलकूद सामाग्री हस्तान्तरण किया गया । स्मरणीय है, वडा कार्यालय द्वारा सहयोग होने पर खजुरा में बाल विकास केन्द्र की नई भवन निर्माण कार्य अन्तिम चरण में पहुंची है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com