Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डुडुवा गावंपालिका में ६२ लोगों ने किया रक्तदान

 

नेपालगन्ज/(बांके) पवन जायसवाल
विश्व रक्तदाता दिवस को मध्यनजर करते जून १४ के दिन बांके जिला स्थित डुडुवा गांवपालिका–२ बेतहानी में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में ६२ लोगों ने रक्तदान किाय है । ‘अरुको लागि पनि सेवाभाव जगाऔं, रक्तदान गरौं, जीवन बाडौं’ (दूसरे के लिए भी सेवाभाव जगाए, रक्तदान कर दूसरों की जीवन भी सुरक्षित करे) नारे के साथ आयोजित कार्यक्रम में डुडुवा–२ निवासी स्थानीय बासिन्दा और समाज के अन्य प्रतिष्ठित लोगों ने रक्तदान किया है ।


रक्तदान करनेवालों में डुडुवा–२ के वडाध्यक्ष गजेन्द्र करौती, डुडुवा–६ के वडाध्यक्ष मोहनराज मिश्र तथा आज तक सबसे अधिक रक्तदाता के परिचय बनानेवाले गोपीनाथ वैश्य, सशस्त्र पुलिस के इन्सपेक्टर गंगाराम भट्ट, गावंपालिका के कर्मचारी कौशलकुमार कैराती, इन्जिनियर तेजराज खडका, पत्रकार पवन जायसवाल, जानकी गावंपालिका–५ के भगवान शरण यादव, गुरुदीन यादव, गांवपालिका के अन्य जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, पुलिस भी थे ।
रक्तदान शुरु होने से पहले आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए बांके जिला समन्वय समिति के उप–संयोजक ज्ञानेन्द्रकुमार चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह मानवीय सेवा संबंधी कार्य होना प्रशंसनीय है । उनका यह भी कहना है कि इसतरह की सामाजिक कार्यों भी सभी का सहयोग अपरिहार्य है । इसीतरह डुडुवा गावंपालिका के अध्यक्ष नरेन्द्रकुमार चौधरी ने कहा– ‘सब से महत्वपूर्ण दान तो रक्तदान ही है, जो दूसरों को जीवन देता है ।’
प्रमुख नरेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि पिछले समय में गावंपालिका के संबंध में सामाजिक संजालों में कुछ नकारात्मक विचार आ रहा है, जो गलत है । उन्होंने आगे कहा– ‘कुछ अफवाह फैल गई है, जो सत्य नहीं है, इसके पछे पड़ने की जरुरत नहीं है । स्थानीय सरकार खुद स्वयत्त है । कानून, नीति–नियम और प्रक्रिया अनुसार ही आगे बढ़ रही है ।’
नेपाल रेडक्रस सोसाईटी के केन्द्रीय उप–सभापति अजीतकुमार शर्मा, नेपाल रेडक्रस सोसाईटी बांके शाखा के सभापति गोर्बद्धनसिंह सम्झना, वाडं ६ के वडाध्यक्ष मोहनराम मिश्र, गावंकार्यपालिका सदस्य लीलावती यादव, गावंपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत दिपक कुमार पौडेल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अपनी–अपनी विचार व्यक्त किया ।

यह भी पढें   सात प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए उपकुलपति नियुक्त


कार्यक्रम के अवसर पर सबसे अधिकर रक्तदान करनेवाले (पुरुष तरफ) नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका–२ निवासी गोपीनाथ वैश्य और महिला तरफ सरिता ज्ञावली को सम्मान भी किया गया । आज तक वैश्य ने ५५ और ज्ञावली ने ७५ बार रक्तदान कया है ।
कार्यक्रम संयोजक कौशलकुमार कैराती के अनुसार रक्तदान कार्यक्रम में क्षेत्रीय रक्त संचार केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, होमराज गिरी, सुनिता कुमई, तेज बहादुर डांगी, केशर बहादुर डांगी भगवती कुंवर आदि लोगों ने प्राविधिक सहयोग किया है । रक्तदान करनेवाले सभी को टी शर्ट और प्रमाण–पत्र भी प्रदान किया गया है ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी क्षेत्रीय रक्तसंचार सेवा नेपालगन्ज और डुडुवा गाउँपालिका की संयुक्त सहकार्य में यह खुला रक्तदान कार्यक्रम आयोति था । कार्यक्रम में जिला समन्वय समिति के उप–संयोजक एवं प्रमुख अतिथि ज्ञानेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि मावनता बचाए रखने के लिए भी रक्तदान जैसे कार्यक्रम जरुरी है, जिसके चलते लोगों में मानवीय भावना कायम ही रह सकता है । हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तादन करने के एि आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी को भी नकरात्मक नुक्सान नहीं पड़ेगा ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजीतकुमार शर्मा ने कहा कि नेपाल ऐसा देश है, जहां खून बेंचा जाता है । उनके अनुसार खून की सेवा शुल्क और जांच परीक्षण में लगने वाली शुल्क लेकर ही मरीज एवं घायल लोगों के लिए खून उपलब्ध कराया जाता है । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बांके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना ने कहा कि रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण मानवीय सेवा के लिए डुडुवा गावंपालिका ने जो अग्रसरता दिखाया है, यह प्रशंसनीय है । उनके अनुसार विश्व रक्तदाता दिवस की अवसर पर डुडुवा गावंपालिका में आयोजित खुला रक्तदान कार्यक्रम में ६२, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बांके बयिया उपशाखा की आयोजन में सम्पन्न रक्तदान कार्यक्र में ४५ और कोहलपुर उपशाखा की आयोजन में सम्पन्न रक्तदान कार्यक्रम में ४३ लोगों ने रक्तदान किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *