Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सशत्र सीमा बल के महानिदेशक ने किया भारत नेपाल सीमा का निरीक्षण

 

माला मिश्रा बिराटनगर । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक रजनीकांत मिश्रा ने  भारत नेपाल सीमा सुरक्षा का जायजा लिया । इस क्रम में उन्होंने  बिराटनगर से सटे  बथनाहा  स्थित 56 वी वाहिनी  पहुच  जवानों की सुख सुविधा के लिए कई योजनाओं का उद्घाटन किया । अपने संबोधन में उन्होंने कहा सीमा वासियो से सौहार्दपूर्ण संबंध  बनाए रखे साथ ही सीमा पर क्रेंद्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को त्वरित  कार्यान्वयन में हर संभव सहयोग करे ।
डीजी श्री मिश्रा  तीन दिवसीय विहार दौरा पर है । इससे पूर्व मुजफ्फरपुर में प्रशासनिक भवन का उद्घाटन ,सुपौल में एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन ,बीरपुर में  बीओपी का  उद्घाटन कर चुके है । अररिया स्थित 52 वी वाहिनी  का निरीक्षण के बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे । इस तीन दिवसीय दौरा में उनके साथ  पटना फ्रंटियर के आईजी संजय कुमार उनके साथ है । बताया गया है कि  महानिदेशक श्री मिश्रा  बिहार के मुख्य सचिव व डीजीपी से भारत नेपाल सुरक्षा व अन्य बिंदुओं पर बात करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *