Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभामुख द्वारा संसद में अनिवार्य उपस्थिति के लिए रुलिङ आदेश

 

काठमांडू, १७ जून । सभामुख कृष्णबहादुर महरा ने प्रतिनिधिसभा बैठक में अनिवार्य उपस्थिति होने के लिए सरकार (मन्त्रियों) को रुलिङ किया है । मन्त्री अनुपस्थित होने के कारण आइतबार के लिए तय बैठक १५ मिनट के लिए स्थगित हो गई थी, उसके बाद सभामुख महरा ने प्रतिनिधिसभा सञ्चालन नियमावली (नियम ५६) के अनुसार सरकार को रुलिङ किया है ।
नियमावली के नियम ५६ के अनुसार प्रतिनिधिसभा सञ्चालन के लिए सरकार की ओर से मन्त्री होना अनिवार्य है, विषयगत छलफल के लिए विभागी मन्त्री होना भी जरुरी है । आज की बैठक में महिला बालबालिका, संघीय मामिला, सहरी विकास और वन मन्त्रालय के लिय तय बजट के संबंध में विचार–विमर्श होने जा रहा था, लेकिन संबंधी मन्त्रालय की ओर से विभागीय मन्त्री उपस्थित न होने के कारण बैठक स्थगित करना पड़ा था । इसी को मद्देनजर करते हुए सभामुख महरा ने सरकार को कहा है कि इस तरह का गलती आगामी दिन में नहीं होना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *