अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बिराटनगर में योग शिविर
माला मिश्रा बिराटनगर । अन्तराष्ट्रिय योग दिवस के मौके पर बिराटनगर स्थित नोबेल मेडिकल कॉलेज प्रांगण में योग शिविर लगाया गया । शिविर में मौजूद लोगों ने करो योग रहो निरोग का नारा लगाते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया । शिविर का अध्यक्षता नेपाल भारत मैत्री युवा संघ का जिला अध्यक्ष मोहम्मद नशरूल ने किया। शिविर में संधीय समाजवादी फोरम प्रदेश 1 के संसदीय दल का नेता जयराम यादव एनआईएफवाईए की के केंद्रीय सदस्य रेखा यादव , भारतीय दूतावास के नीरज जैसवाल ,सीपी सिंह , नोबेल मेडिकल कॉलेज का अन्तराष्ट्रीय डायरेक्टर निरंजन कुमार , हिन्दू स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भगत , सियाराम रौनियार , मदर टरेसा स्कूल का प्रवन्धक संजय यादव ,सीता यादव सहित मेडिकल कॉलेज के दर्जनों छात्र छात्रा मौजूद थे ।



