Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईश्वर पोखरेल सहित नेता पार्टी एकता प्रति असन्तुष्ट

 

काठमांडू, २२ जून । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) एकीकरण संबंधी निर्णय में तत्कालीन नेकपा एमाले के महासचिव ईश्वर पोखरेल सहित कुछ नेता असन्तुष्ट दिखाई दिए हैं, जिसके चलते उन लोगों ने पार्टी एकता संबंधी निर्णय पुस्तिका में हस्ताक्षर नहीं किया है । एक महिना पहले ही पार्टी एकता संबंधी घोषणा हुई थी, लेकिन पार्टी एकता संबंधी निर्णय में असन्तुष्टि व्यक्त करते हुए महासचिव पोखरेल सहित कुछ प्रभावशाली नेताओं ने अभी तक हस्ताक्षर नहीं किया है । यह समाचार आज प्रकाशित नयां पत्रिका दैनिक में है ।
प्रकाशित समाचार अनुसार पोखरेल के अलवा तत्कालीन एमाले उपाध्यक्ष अष्टलक्ष्मी शाक्य, केन्द्रीय अनुशासन आयोग के अध्यक्ष अमृतकुमार बोहरा, तत्कालीन माओवादी केन्द्र के अनुशासन आयोग के अध्यक्ष अमिक शेरचन, एमाले केन्द्रीय सदस्य चूडामणि जंगली, रचना खड्का, भैरव श्रेष्ठ ने भी निर्णय पुस्तिका में हस्ताक्षर नहीं किया है । कहा जाता कई नेता उपत्यका बाहर और विदेश में होने के कारण भी हस्तक्षर नहीं हो पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com