कांग्रेस जिला सभापतियों ने उठाया हिन्दू राष्ट्र संबंधी मुद्दा
हेटौडा, २२ जून । हेटौडा में जारी प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस, जिला सभापतियों की भेला में कुछ जिला सभापतियों ने नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए मांग किया है । बिहीबार अपने धारणा रखते हुए ६ जिला के जिला सभापति ने हिन्दू राष्ट्र संबंधी प्रसंग को आगे लाया है । हिन्दू राष्ट्र संबंधी मुद्दा को आगे लानेवाले जिला सभापति हैं– कर्ण मल्ल (डडेल्धुरा), इन्द्र बानियाँ (मकवानपुर), भरतबहादुर स्वाँर (अछाम), किर्तीबहादुर खड्का (दाङ), अजय द्विवेदी (पर्सा) और खिमप्रसाद भुसाल (पर्वत) ।
उन लोगों का कहना है कि देश में सांस्कृतिक विकृति और विचलन बढ़ रहा है, उसको रोकने के लिए भी कांग्रेस को हिन्दू राष्ट्र संबंधी मुद्दा को आगे लाना चाहिए । हिन्दू राष्ट्र पक्षधर जिला सभापतियों का कहना है कि अगले चुनाव में कांग्रेस को प्रथम पार्टी बनाने के लिए हिन्दू राष्ट्र संबंधी मुद्दा को अंगीकार करना जरुरी है । डडेलधुरा के साभापति कर्ण मल्ल कहते हैं– ‘अगले चुनाव में कांग्रेस को शक्तिशाली और मजबूत बनाने के लिए २०–२५ लाख अधिक मतदाता आवश्यक है । उसके लिए कांग्रेस को हिन्दू राष्ट्र की मुद्दा को सिद्धान्त के रुप में आगे बढ़नी चाहिए ।’ उनका कहना है कि सबसे पहले वह मानव है, उसके बाद हिन्दू और उसके बाद ही कांग्रेस हैं । मल्ल ने यह भी कहा कि अन्य धर्मावलम्बियों की मर्म को सम्मान करते हुए नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषणा करनी चाहिए ।
हिन्दू राष्ट्र पक्षधर जिला सभापतियों का कहना है कि इस मुद्दा को आगामी महासमिति बैठक में भी उठाया जाएगा । उन लोगों ने दावा किया है कि महासमिति बैठक से इस मुद्दा को लिखत रुप में पास किया जाएगा । दाङ जिला सभापति कीर्तिबहादुर खड्का को कहना है कि नेपाल को धर्मनिरपेक्ष बनाकर पार्टी नेतृत्व ने अक्षम्य भूल किया है । खड्का आगे कहते हैं– ‘हम लोग प्रजातन्त्र में आस्था रखते हैं, जहाँ बहुमत का कदर किया जाता है । लेकिन नेपाल में ८०–९० प्रतिशत हिन्दू धर्मावलम्वी हैं, उन लोगों की भावना को क्यों कदर नहीं किया गया ?’

