Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गैर-आवासीय मधेशी संघ (एनआरएमए) का मलेशिया शाखा कार्य समिति बिस्तार

 

22 जून 2018,शुक्रबार, मलेशिया । 22 जून,शुक्रबार को मलेशिया के क्वालालंपुर में आयोजित एनआरएमए मलेशिया के प्रथम अधिवेशन से मंटू पाल की अध्यक्षता में ३१ सदस्यीय नयाँ कार्य समिति चयन हुआ है ।

एनआरएमए मलेशिया शाखा के उपाध्यक्ष में शंभू यादव, महासचिव में पुनीत कुमार पासवान, सचिव में नरेश साह, कोषाध्यक्ष में संजीव कुशवाहा तथा मेडिया कोर्डिनेटर में हरि चंद्र साह चयन हुए ।

उसी तरह कार्यकारिणी सदस्यों में अर्जुन कुशवाहा, दीपक कुमार मंडल, उपेंद्र साह, सुजीत कुमार साह, रंजीत मंडल, विजय यादव,सुरेंद्र मंडल, दुलारे मल्लाह,लक्ष्मी महतो,सिकेंदर यादव,बीरबल इसर , रामकृपाल मंडल, सुलोचन पासवान,जितेंद्र राम,संजय यादव,रामभरोस साह,श्याम नारायण इसर, संतोष यादव,उपेंद्र महतो,बिहारी मंडल,मनोज यादव,राजेंद्र राम,वीरेंद्र राय,ज्ञानेंद्र पंडित और राजेश कुमार राम को चयन किया गया ।

यह भी पढें   ककरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले ही सीजेपी के संस्थापक सहित ६०० समर्थक गिरफ्तार

 

उसी तरह सल्लाहकार मण्डल में प्रमुख सल्लाहकार – कपलेश्वर यादव (एनआरएमए अंतर्राष्ट्रीय समिति सदस्य), तथा अन्य सल्लाहकार गण में शंभू प्रसाद मंडल (एनआरएमए अंतर्राष्ट्रीय समिति सदस्य), राजेंद्र प्रसाद दास, रंजीत कुमार यादव और विजय साह हैं ।

नवगठित कार्यसमिति को एनआरएमए अंतर्राष्ट्रिय समिति अध्यक्ष ई.बसन्त कुशवाहा ने ऑडियो सन्देश मार्फ़त शुभकामना दिया ।

इसी क्रम में संगठन विस्तार के संबंध में बिशेष बातचीत करते हुए एनआरएमए के अन्तर्राष्ट्रिय समिति अध्यक्ष बसन्त कुशवाहा ने बताया कि विश्वभर में मधेशियों को जोड्नेका अभियान अन्तर्गत मलेशिया में भी एनआरएमए का शाखा विस्तार किया गया है । उन्होंने मलेशियामा रहे सम्पूर्ण मधेशियों को एनआरएमए से आबद्ध होने के लिए समेत आग्रह किया।
अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि एनआरएमए का संगठन विश्वभर में विस्तार हो रहा है और इसमें हजारों मधेशि जुड़ रहे हैं, यह संगठन मधेशके हित में काम करते हुए एक सशक्त संस्था बनने का विश्वास उन्होंने व्यक्त किया ।

यह भी पढें   रिजाल ने उपसभापति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस ले‌ने का निर्णय किया

अभी तक एनआरएमए का 40 देशों में सक्रिय संगठन है । गैर नाफामुलक संस्था गैर-आवासीय मधेशी संघ (एनआरएमए) मधेश की पहचान तथा विकास के लिए काम करते आ रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com