Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

FIFA वर्ल्ड कप: शकीरी के गोल से सर्बिया पर स्विट्जरलैंड की रोमांचक जीत

 

शेरडान शकीरी के अंतिम क्षणों (90वें मिनट) में किए गए गोल की बदौलत स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 2-1 से मात दी. मैच में एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए स्विस टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की. शुक्रवार देर रात इस सफलता के बाद स्विट्जरलैंड ग्रुप-ई में चार अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गया है, जबकि सर्बिया तीन अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गया है.

इस मुकाबले का पहला गोल सर्बिया ने मैच शुरू होने के पांच मिनट के भीतर ही कर दिया. इंग्लिश क्लब साउथेम्पटन से खेलने वाले दूसान टेडिक ने दाएं फ्लैंक से बॉक्स में शानदार क्रॉस दिया, जिसपर हेडर लगाकर स्ट्राइकर एलेक्जेंडर मिट्रोविक ने अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई.

यह भी पढें   भारत-नेपाल मैत्री को मिलेगी क्रिकेट के मैदान से नई उड़ान

एक गोल की बढ़त बनाने के बाद सर्बिया के खेल में निखार आया और मिट्रोविक ने 14वें मिनट में बॉक्स के पास से हेडर लगाकर मैच का दूसरा गोल करने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए.

स्विट्जरलैंड को मैच के 26वें मिनट में पहला कॉर्नर मिला. शेरडान शकीरी ने बाईं छोर से बेहतरीन क्रॉस दिया, जिसपर मैनुएल अकांजी ने हेडर लगाया और गेंद मैदान से बाहर चली गई. चार मिनट बाद मिडफील्डर स्टीवन जुबेर ने बॉक्स के अंदर मौजूद बेलरिम जेमाली को पास दिया.

यह भी पढें   भारत-नेपाल मैत्री को मिलेगी क्रिकेट के मैदान से नई उड़ान

जेमाली के गोल करने के प्रयास पर सर्बियो के गोलकीपर व्लादिमीर स्टोज्कोविक ने शानदार बचाव किया और अपने टीम की बढ़त को बनाए रखा. स्विट्जरलैंड के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत बेहतरीन रही.

52 वें मिनट में इंग्लिश क्लब आर्सेनल से खेलने वाले मिडफील्डर ग्रानिट शाका को बॉक्स के बाहर थोड़ी सी जगह मिली, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने 25 गज की दूरी से दमदार गोल दागा और अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया.

बराबरी का गोल दागने के बाद स्विट्जरलैंड के फॉरवर्ड अपने खेल में अधिक आक्रामकता लेकर आए. 58वें मिनट में शकीरी ने बॉक्स के बाहर दाईं छोर पर सर्बिया के डिफेंडर को छकाते हुए गोल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद गोलपोस्ट पर लगकर बाहर चली गई.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com