नेपाल के हवाई सुरक्षा खतरा सूची से हटाने में सरकार हुवा सफलः मंत्री रवीन्द्र अधिकारी

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २३ जून ।
संस्कृति, पर्यटन तथा नागरीक उड्ययनमंत्री रवीन्द्रप्रसाद अधिकारी ने कहा नेपाल के वायुसेवा को अन्तराष्ट्रिय नागरीक उडडयन संगठन ने खतरा के सूची से हटा दिया हैं ।
प्रतिनिधि सभा की बैठक में सार्वजनिक महत्व के विषय में जवाब देतें हुए मंत्री अधिकारी ने कहा की सरकार की प्रयास से नेपाल को हवाई सुरक्षा खतरा सूची से हटाने में सफल हुए हैं ।
मन्त्री अधिकारी ने कहा एक साल के अन्दर गौतमबुद्ध अन्तराष्ट्रिय विमानस्थल सञ्चलान में लाया जाएगा और चार सालों के अन्दर पोखरा अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल सञ्चालीत कि जाएगी ।
इसीतरहा, प्रतिनिधिसभा की बैठक में विनियोजन विधेयक–२०७५ के विभिन्न शीर्षकों पर बिचारबिमर्श करने के क्रम में आज श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्रालय, उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्रालय, शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्रालय, स्वास्थ्य तथा जनसङ्ख्या मन्त्रालय और रक्षा मन्त्रालय अन्तर्गत किचारबिमर्श हुवा ।
इसीतरहा, राष्ट्रियसभा की बैठक ने ‘प्रशासकीय अदालत के बिषय में व्यवस्था करने के लिए बनाए गए विधेयक को सर्वसम्मती से स्वीकृत किया हैं ।
बैठक में कानून, न्याय तथा संसदीय मामिलामन्त्री शेरबहादुर तामाङ की ओर से श्रम तथा रोजगारमन्त्री गोकर्ण विष्ट ने उक्त बिधेयक बैठक में प्रस्तुत किया था । राष्ट्रिय सभा की अगली बैठक आषढ १० गते दोपहर १ बजे के लिए बुलाई गई हैं ।

