नेपाल पुलिस के अधिकृत विश्व में ही अब्बल साबित
काठमांडू, २४ जून । विश्व में ही नेपाल पुलिस के अधिकृत सबसे अधिक अब्बल (सक्षम) साबित हुए हैं । संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा दक्षिण कोरिया में संचालित अन्तर्राष्ट्रीय तालिम युनाइटेड नेसन्स चाइलड प्रोटेक्सन कोर्स में यह साबित हुआ है । उक्त कोर्स में विश्व के विभिन्न देशों से २२ वरिष्ठ पुलिस अधिकृत सहभागी हुए थे ।

उक्त कोर्स के लिए नेपाल से सहभागी नेपाल पुलिस के पुलिस उपरीक्षक सन्दीप भण्डारी और सशस्त्र पुलिस के नायव उपरीक्षक सुरेश गैरे की समूह प्रथम स्थान में आया है । उपरीक्षक भण्डारी नेपाल में भी ईमानदार और उत्कृष्ट पुलिस अधिकृत के रुप में जाने जाते हैं । वह अभी नक्साल स्थित १ नम्बर सशस्त्र पुलिस गण में कार्यरत हैं । इसीतरह सशस्त्र पुलिस नायव उपरीक्षक भी क्षमतावान पुलिस अधिकृत के रुप में जाने जाते हैं ।

