Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेल–सेवा की नाम में नेपाल को कमजोर नहीं बनाया जाएः डा. महत

 

काठमांडू, २४ जून । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सह–महामन्त्री डा. प्रकाशशरण महत का कहना है कि रेलसेवा की नाम में नेपाल को आर्थिक रुप में कमजोर बनाना ठीक नहीं है । शनिबार काठमांडू में आयोजित एक सक्षात्कार कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए डा. महत ने कहा कि नेपाल में रेल आना ठीक ही है, लेकिन उसके कारण नेपाल आर्थिक रुप में कमजोर नहीं होना चाहिए ।
प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की चीन भ्रमण और रेल सम्झौता संबंधी प्रसंग में बोलते हुए डा. महत ने कहा कि भारत हो या चीन, जहां से भी नेपाल में रेल आता है तो वह अनुदान में आना चाहिए । उनका मानना है कि नेपाल अपनी खर्च में रेलसेवा बिस्तार में सक्षम नहीं है । डा. महत ने कहा– ‘हमारे अपने ही आन्तरिक आवश्यकता कुछ ज्यादा है, उसको परिपुर्ति के लिए ही हम लोग असक्षम हो रहे हैं । ऐसी अवस्था में रेल मार्ग निर्माण हमारे लिए सम्भव नहीं है । अगर अनुदान में बनता है तो ठीक है ।’
नेता महत का आरोप है कि राष्ट्रीयता के मामले में भी प्रधानमन्त्री ओली कमजोर होते जा रहे हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘सत्ता से बाहर रहते वक्त ओली का मानना था कि राष्ट्रीयता की जिम्मेदारी उनके ही कंधे पर है । लेकिन जब सत्ता में पहुँच गए, तब वह सब कुछ ठीक देख रहे है । बोर्डर व्यापार, निवेश पारवहन अथवा यातायात संबंधी विषयों में जो कुछ होना चाहिए था, आज वह नहीं हो रहा है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *