Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में बम धमाका १०० से अधिक घायल

 

२४ जून

इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में एक बम धमाके में कई लोगों के घायल होने की खबर है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इस धमाके में घायल सौ से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनमें से कई की हालत गंभीर है. यह धमाका उस समय हुआ जब इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद एक रैली को संबोधित कर रहे थे.

धमाके के बाद अबी अहमद को तुरंत घटनास्थल से ले जाया गया. बीबीसी के मुताबिक यह एक ग्रेनेड हमला था. घटना के समय रैली में हजारों लोग शामिल थे. धमाके के चलते यहां भगदड़ मचने से भी कई लोग घायल हुए हैं. इस धमाके पर अबी अहमद ने कहा है कि यह इथोपिया को एक देश के रूप में नहीं देखने वालों का एक असफल प्रयास था.

यह भी पढें   चीन में 5.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप

अबी अहमद ने इसी साल अप्रैल में प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया था. वे इथोपिया के प्रजातीय समूह ओरोमो के सबसे बड़े नेता हैं. यह समूह करीब तीन साल तक इथोपिया में चले सरकार-विरोधी प्रदर्शनों में प्रमुख रूप से शामिल था.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com