Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब रेस्त्रां में रोबोट परोसेंगे खाना

 

आरामतलब इंसान की फितरत को देखते हुए बनाए गए रोबोट अब रेस्त्रां में भी आपको खाना परोसते दिखेंगे। तकनीक संपन्न देश चीन में तो इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। वह दिन दूर नहीं जब आपके घर के पास वाले रेस्त्रां में भी रोबोट आपकी प्लेट में खाना परोसेगा।

चीन के डाउनटाउन हर्बिन नामक शहर के एक रेस्त्रां में 18 रोबोट्स काम करते हैं। जब भी कोई यहां आता है तो उशर नाम का रोबोट मेहमान का स्वागत कर कहता है हैलो। इसके अलावा यहां पर वेटर रोबोट है जो कुकर रोबोट द्वारा बनाया गया खना तैयार होते ही रसोई से टेबल तक लेकर आता है और प्लेट को टेबल पर रखता है और जब लोग खाना खा रहे होते हैं तो तो एक गाना गाने वाला रोबोट अपने गाने से सब का मनोरंजन करता है। और यहां पर नूडल रोबोट भी हैं।

यह भी पढें   रिश्तों की उम्र संपर्क से नहीं, संवाद और विश्वास से बढ़ती है : बिमल सरार्फ

इन सभी रोबोट को बनाया है हर्बिन हाओहाई रोबोट कंपनी ने। कंपनी के मुख्य इंजीनियर लियु हाशेंग ने कहा कि उन्होनें इस रेस्त्रां को 5 मिलियन युआन में बनाया है जिसमें हर रोबोट की कीमत 200,000 से 300,000 युआन है। दिन भर काम करने के बाद यह रोबोट अपने आपको बिजली से चार्ज करते हैं। लियु ने बताया कि एक बार चार्ज हो जाने के बाद यह रोबोट लगातार 5 घंटे तक काम कर सकते हैं। इस रेस्त्रां के मेन्यु में 30 से भी ज्यादा व्यंजन हैं जिनकी कीमत 4 से 5 पौंड है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com