Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दू राष्ट्र के लिए विशेष अभियान की तैयारी में राप्रपा

 

चितवन, २८ जून । नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र घोषित करने के लिए राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) विशेष अभियान शुरी करने की तैयारी में है । पार्टी अध्यक्ष कमल थापा स्वयम् ने आज विहीबार चितवन (भरतपुर) में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए इसकी जानकारी दी है । उनका कहना है कि हिन्दूराष्ट्र पुनःस्थापना के लिए जनसंघर्ष का कार्यक्रम आगे बढ़ाने की तैयारियां हो रही है । अध्यक्ष थापा के अनुसार आषाढ़ २८ गते से अभियान शुरु होने जा रहा है । अभियान आगामी आश्वीन महिना तक जारी रहेगा ।
अध्यक्ष थापा को यह भी कहना है कि अब राप्रपा पार्टी के विभिन्न समूह के बीच भी पार्टी एकता की जाएगी । उन्होंने दावा किया कि अब होनेवाला एकता मजबूत रहेगी, जो कभी भी विभाजित होनेवाली नहीं है । राप्रपा और राप्रपा (प्रजातान्त्रिक) के बीच जारी एकता प्रक्रिया संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष थापा ने कहा कि विगत में विभाजित शक्तियों के बीच मजबूत एकता की जा रही है । उनका कहना है कि अब जो एकता होने जा रही है, वह महाधिवेशन से पारित नीति, सिद्धान्त और कार्यक्रम के आधार में ही होने जा रही है ।
विगत में राप्रपा में जो विभाजन आया, उसके लिए खूद को दोषी मानते हुए अध्यक्ष थापा ने कहा– ‘राप्रपा नेपाल और राप्रपा के बीच एकता आवश्यक था, लेकिन उसको कायम रखने के लिए हम लोग असफल हो गए हैं, जो हमारी गलतियां है ।’ वर्तमान सरकार पर टिप्पणी करते हुए अध्यक्ष थापा ने कहा कि केपी ओली के नेतृत्व पर आशा और आशंका दोनों व्याप्त है । उनका मानना है कि प्रधानमन्त्री ओली की चीन भ्रमण सकारात्मक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *