Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू उपत्यका के कई जगहों मे विराेध प्रदर्शन के लिए राेक

 

काठमांडू, २८ जून । सरकार ने काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर जिला के कई जगहों में विरोध प्रदर्शन में रोक लगा दिया है । विहीबार गृह मन्त्रालय द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने इसके बारे में जानकारी दी है । विरोध प्रदर्शन कहां करना है, इसके बारे में में भी गृहमन्त्रालय ने कहा है । निर्धारित स्थलों के अलवा अन्य जगहों में विरोध प्रदर्शन प्रतिबन्ध है ।
गृहमन्त्री थापा के अनुसार विरोध प्रदर्शन के लिए ललितपुर और भक्तपुर के कुछ स्थलों को तय की गई है । उनके अनुसार ललितपुर के च्यासल खेलमैदान, गोदावरी बसपार्क नजदीक रहे खाली जमीन, भैंसेपाटी स्थित छ्यासीकोट, बज्राबराही, लुभु के ससमुचौर और धोवीघाट स्थित मलपोखरी के खुला जमीन में विरोध प्रदर्शन और सभा किया जा सकता है । इसीतरह भक्तपुर में सल्लाघारी (नेपाल ट्रष्ट के नाम में रहे खाली जमीन) में विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है ।
काठमांडू में खुलामञ्च, तीनकुने स्थित खाली जमीन, स्वयम्भु, पेप्सीकोला स्थित खेल मैदान, लैनचौर, गौशला (सिफल) स्थित खाली जमीन में भी विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है । लेकिन पीछली बार प्रदर्शनी स्थल के रुप में जाने जानेवाला माइतीघर मण्डला में प्रदर्शन के लिए सरकार ने रोक लगा दी है । गृहमन्त्री थापा के अनुसार सरकार का यह निर्णय आगामी श्रावण १ गते से कार्यान्वयन किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *