Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विकास और समृद्धि के लिए प्राथमिक शर्त सामाजिक न्यायः डा. भट्टराई

 

ललितपुर, २८ जून । नयां शक्ति पार्टी के संयोजक तथा पूर्वप्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई को मानना है कि विकास और समृद्धि के लिए सामाजिक न्याय प्राथमिक शर्त है । विहीबार ललितपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए डा. भट्टराई ने कहा कि सभी समुदायों की संयुक्त पहल से ही देश को शान्त और समृद्ध किया जा सकता है ।
समृद्धि के लिए सभी समुदाय को समान रुप में परिचालन करने के लिए सरकार को आग्रह करते हुए डा. भट्टराई ने आगे कहा– ‘समृद्धि के लिए उत्पादन को भी प्राथमिकता में रखनी चाहिए । उत्पादन बिना आर्थिक समृद्धि सम्भव नहीं है । उत्पादन में वृद्धि और सेवा क्षेत्रों की विकास से ही हम लोग अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं ।’ पूर्वाधार विकास, ऊर्जा क्षेत्र में विकास और कृषि क्षेत्रों में आधुनिकीकरण पर उन्होंने जोर दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com