Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकारी कामों की समीक्षा करने का समय नहीं आया हैः थापा

 

नेपालगंज, २९ जून । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा है कि सरकार द्वारा सम्पादित कामों की समीक्षा करने का समय अभी नहीं है । उनका मानना है कि और कुछ महीना दिखकर सरकारी कामों की समीक्षा होनी चाहिए । नेपालगंज में शुक्रबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष थापा ने कहा– ‘सरकार गठन का ज्यादा समय नहीं हुआ है । शुरुआती कुछ काम तो अच्छा भी है, इसीलिए आज ही नकारात्मक टिप्पणी करना ठीक नहीं है ।’
आन्तरिक पार्टी राजनीति के बारे में बोलते हुए अध्यक्ष थापा ने कहा कि राप्रपा प्रजातान्त्रिक के साथ पार्टी एकता होने जा रहा है, जो कुछ दिनों में ही फाइनल होनेवाला है । उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धान्त से भिन्न पार्टियों के साथ एकता होने की सम्भावना नहीं है । अध्यक्ष थापा ने कहा कि अभी राप्रपा संगठन बिस्तार, जनपरिचालन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध भण्डाफोर अभियान में सक्रिय हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com