Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आरोप–प्रत्यारोप का समय नहीं हैः निधि

 

काठमांडू, २९ जून । नेपाली कांग्रेस के उप–सभापति विमलेन्द्र निधि ने कहा है कि पार्टी के भीतर आपस में आरोप–प्रत्यारोप करने का समय नहीं है । उप–सभापति में मनोनयन होने के बाद पार्टी कार्यालय में शुक्रबार आयोजित पदबहाली करते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी समीक्षा करने से ज्यादा आज की आवश्यकता संगठन बिस्तार की है । उप–सभापति निधि ने कहा– ‘पार्टी के भीतर झगडा करने बेहतर संसद् में सशक्त प्रतिपक्ष की भूमिका निर्वाह करना बेहत्तर भी है ।’
हेटौडा में सम्पन्न जिला सभापतियों की भेला के सम्बन्ध में बातचीत करते हुए नेता निधि ने कहा कि पार्टी के अन्दर जो कमि–कमजोरिया हैं, उसके सम्बन्ध में सुझाव आ चुका है । उनका मानना है कि अब पार्टी में नेतृत्व के लिए नहीं, नीति के लिए बहस होना जरुरी है । नेता निधि आगे कहते हैं– ‘आज कांग्रेस के भीतर नेतृत्व परिवर्तन सम्बन्धी बहस हो रहा है, लेकिन नेतृत्व परिवर्तन के लिए नहीं, सही नीति के लिए बहस हो जाए ।’ उन्होंने कहा कि राष्ट्र, राष्ट्रीयता, समाजवाद, लोकतन्त्र, गणतन्त्र, संघीयता, धर्म निरपेक्षता, समानुपातिक प्रणाली और शान्तिपूर्ण राजनीति ही नेपाली कांग्रेस के लिए आदर्श है । उल्लेखित आदर्श को वार्ड तह तक पहुँचाने के लिए आग्रह करते हुए नेता निधि ने कहा कि इसके लिए ही कांग्रेस लड़त आ रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *