Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानें ३० जून कैसा रहेगा अाज अापके लिए

 
मेष:

व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयो पर चर्चा होगी। आपकी किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा।

वृषभ:

आज का दिन मिश्रत फलदायी रहेगा। व्यापारी नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेश जाने की संभावना भी है। किसी धार्मिक की यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यभार कुछ अधिक हो सकता है।

मिथुन:

क्रोध पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है। बदनामी न हो, इसका ध्यान रखें। कम बोलकर, वाद-विवाद या मनमुटाव को दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083
कर्क:

संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ आकर्षित होगा। नए वस्त्राभूषणों तथा वाहन की खरीदारी होगी। उत्तम दांपत्य जीवन मिलेगा। कारोबार में लाभ वृद्धि संभव है। साझेदारी लाभदायक रहेगी।

सिंह:

उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना मन को बेचैन बना सकती है। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों से सहयोग में कमी महसूस कर सकते हैं। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार मिल सकता है। उच्च पदाधिकारियों के साथ संघर्ष टालें।

कन्या:

आज मन चिंतित हो सकता है। उदर रोग की आशंका है, ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। अचानक धन खर्च हो सकता है। बौद्धिक चर्चाएं और समझौते में असफलता मिल सकती है। शेयर-सट्टा से दूर रहें।

तुला:

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

शत्रुओं से आज के दिन सावधान रहें। तरह-तरह के विचार आने से मन अशांत रहेगा। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त नींद न आने के कारण थकान हो सकती है। मित्रों के बारे में सावधानीपूर्वक काम लेना हितकर है।

वृश्चिक:

आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आर्थिक लाभ में भाग्य सहायक रहेगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। छोटे प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे।

धनु:

परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। मन अशांत और दुविधा में रहने के कारण मन उचाट और दुविधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083
मकर:

ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से आज के दिन का श्रीगणेश करें। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी-धंधा में लाभ होगा।

कुंभ:

पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, ध्यान रखें। एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के सम्बंध में परेशानी हो सकती है। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों तालमेल बनाकर रखें।

मीन:

समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। बुजुर्गों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए साथी जुड़ेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। संतान और जीवनसाथी की तरफ से लाभ होगा।(राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *