भारी वर्षा की सम्भावना, सतर्क रहने के लिए आग्रह
काठमांडू, ३० जून । आगामी कुछ दिनों में भारी वर्षा होने की सम्भावना है । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा द्वारा जारी सूचना के अनुसार मनसुन सक्रिय हो गया है, भारी वर्ष के कारण नदियों में जलस्तर बढ़ने की अधिक सम्भावना है । भारी वर्षा के कारण होनेवाला क्षति को संकेत करते हुए महाशाखा ने सतर्क रहने के लिए भी आग्रह किया है । विशेषतः चुरे क्षेत्र और मध्यपहाडी तटीय क्षेत्र एवं तराई में हरनेवालों को सतर्क रहने के लिए महाशाखा ने कहा है ।
आगामी तीन दिन पूर्व से लेकर पश्चिम तक भारी वर्षा होने की सम्भावना बताते हुए महाशाखा द्वारा शनिबार सुबह जारी सूचना में उल्लेख है– मध्य और आपसपास के कुछ स्थानों में हल्का और मध्यम वर्षा की सम्भावना है ।’ जारी सूचना के अनुसार बागमती, रिउ खोला, मेची, वक्राह, कन्काई, कमला, खाडो, रातु, गागन आदि आसपास के चुरे क्षेत्र, महाभारत से बहनेवाला प्रायः सभी नदी के कारण खतरा हो सकता है । इसीलिए महाशाखा ने कहा है– ‘नदी जटीय क्षेत्र में होनेवाला काम आइतबार से सतर्क के साथ किया जाए, इसके साथ प्रतिकार्य के लिए भी तैयारी अवस्था में रहने के लिए अनुरोध किया जाता है ।’
महाशाखा ने अनुमान किया है कि आइतबार मध्याह्न के बाद चुरे और महारभात से बहनेवाला प्रायः सभी नदी के बहाव खतरापूर्ण हो सकता है । इसीतरह तराई और चुरे क्षेत्र, जहां डुबान हो जाता है, उस क्षेत्र में रहनेवालों को भी सोमबार से सतर्कता अपनाने के लिए महाशाखा ने कहा है ।

