Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल मुद्रण उद्योग संघ बांके में कुशुम बस्नेत

 

पवन जायसवाल, नेपालगञ्ज (बांके)
मुद्रण व्यावसायियों की छाता संगठन नेपाल मुद्रण उद्योग संघ बांके की साधारण सभा ने मुद्रण उद्योग व्यावसायी श्रीमती कुशुम बस्नेत की नेतृत्व में नई कार्य समिति की चयन की है । अषाढ १५ गते शुक्रवार सम्पन्न साधारणसभा ने सर्वसम्मत रुप में बस्नेत की नेतृत्व में नयां कार्यसमिति गठन किया है ।


वि.सं. २०६९ साल में विधिवत रुप में दर्ता हो कर भी संघ निष्क्रिय ही दिखाई दिया था, लेकिन अब आकर फिर संघ सक्रिय होने की संकेत दिखाई दिया है । कार्य समिति उपाध्यक्ष में चिन्तामणि उपाध्याय (सि.एम. उपाध्याय, कोहलपुर), और मीना ढकाल (नेपालगन्ज), सचिव कृष्ण कँडेल, कोषाध्यक्ष में मोहम्मद वहाब खान, सह–सचिव पद में विनोद पौडेल निर्वाचित हुए हैं । इसी तरह सदस्यों में हरि ज्ञवाली, सूरज श्रेष्ठ और नोखराज रावत रहें है । साधारणसभा ने वरिष्ठ सल्लाहकार के रुप में पूर्णलाल चुके तथा सल्लाहकारों में ज्योति प्रसाद भण्डारी और राम बहादुर थापा को सर्वसम्मत रुप में चयन किया है ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: मृतकों की डीएनए जाँच अंतिम चरण में, दशैं के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव


नेपालगन्ज में सम्पन्न सधारण सभा ने वरिष्ठ सल्लाहकार पूर्णलाल चुके, सल्लाहकार द्वय ज्योति प्रसाद भण्डारी और राम बहादुर थापा को खादा ओढाकर सम्मान भी किया । साधारण सभा में सचिव कृष्ण कँडेल ने सांगठनिक प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष मोहम्मद वहाब खान ने आर्थिक प्रतिवेदन पेश किया । बैठक ने आ.व. ०६९÷०७० से २०७३÷०७४ तक की लेखा परीक्षण प्रतिवेदन विचार–विमर्श कर पास किया है ।
कार्यक्रम में मुद्रण व्यवसाय में आवद्ध ४४ लोगों की उपस्थिति थी । संघ के अध्यक्ष कुशुम बस्नेत ने सभा समापन करते हुए मुद्रण व्यवसायियों की हकहित रक्षा के लिए एकताबद्ध होने के लिए आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com