Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ओली और गृहमन्त्री थापा के बीच विवाद !

 

काठमांडू, १ जुलाई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली और गृहमन्त्री रामबहादुर थापा के बीच विवाद दिखाई दिया है । आज प्रकाशित कारोबार दैनिक के अनुसार प्रधानमन्त्री ओली के दबाव में गृहमन्त्रालय द्वारा जारी निर्देशन कार्यान्वयन न करने के लिए कहा गया है । गत जेष्ठ २४ गते गृहमन्त्रालय ने देश के सभी जिला प्रशासन (७७ जिला) को एक पत्र लिखकर जिला में कार्यरत विभिन्न राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संस्थाओं की आर्थिक क्रियाकलाप और सम्पत्ति के ऊपर छानबिन कर रिपोर्ट पेश करने के लिए आग्रह किया था । लेकिन प्रधानमन्त्री उसके विरुद्ध दिखाई दिए है ।

यह भी पढें   14 विधेयकों को संसद में दर्ज करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में


समाचार स्रोतका कहना है कि प्रधानमन्त्री ओली ने गैर–सरकारी संस्थाओं की आर्थिक क्रियाकलाप के ऊपर छानबिन न करने के लिए दबाव दिया है । सिर्फ दबाव ही नहीं, इससे पहले गृहमन्त्रालय द्वारा जिला प्रशासन को भेजा गया पत्र कार्यान्वयन न करने के लिए पुनः दूसरा पत्र भी भेजना पड़ा है । प्रधानमन्त्री के दबाव में प्रेषित पत्र के कारण गैर–सरकारी संस्थाओं की ऊपर शुरु छानबिन स्थगित की गई है । कहा गया है कि गृहमन्त्रालय से पत्र प्रेषित होने के एक हफ्ता बाद ही प्रधानमन्त्री के दबाव ने गृहमन्त्रालय ने पूर्व निर्देशन कार्यान्ववयन न करने के लिए जिला प्रशासन को दूसरा पत्र लिखना पड़ा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com