Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीतिक द्वन्द्व के लिए सरकार ने खुला आमन्त्रण कियाः कांग्रेस

 

काठमांडू, ५ जुलाई । नेपाली कांग्रेस ने कहा है कि वर्तमान सरकार राजनीतिक द्वन्द्व के लिए प्रतिपक्षी को खुला आमन्त्रण कर रही है । पूर्व सरकार (शेरबहादुर देउवा नेतृत्व) द्वारा किया गया नियुक्ति खारीज होने के बाद बिहीबार पार्टी की ओर से पत्रकार सम्मेलन करते हुए पार्टी प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने दावा किया कि वर्तमान सरकार से विधि का शासन उलंघन हो रहा है और राजनीतिक द्वन्द्व के लिए प्रेरित किया जा रहा है । प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि अब उसका प्रतिवाद करने की विकल्प नहीं है ।
पत्रकार सम्मेलन में नेता शर्मा ने कहा– ‘प्रश्न व्यक्ति का नहीं है, विधि का है । प्रश्न नियुक्ति या नियुक्ति बदर का नहीं है, स्थापित कानुनी प्रक्रिया का है । वर्तमान सरकार की ओर से कानून का उलंघन हो रहा है, सरकारी निर्णय बदनियतपूर्ण है ।’ प्रवक्ता शर्मा ने चेतावनी दिया कि प्रधानमन्त्री की कथनी और करणी को प्रतिवाद करने के लिए कांग्रेस सक्षम है और कांग्रेस के लिए यह अपना कर्तव्य भी है ।
कांग्रेस प्रवक्ता शर्मा को यह भी मानना है कि माइतीघर मण्डला में सभा और प्रदर्शन के लिए रोक लगाना सरकार की निरंकुशता है । उन्हों ने चेतावनी दिया कि उक्त निषेधाज्ञा तत्काल वापस होना चाहिए, नहीं तो कांग्रेस की ओर से उसके विरुद्ध बारबार आन्दोलन होता ही रहेगा । डा. गोविन्द केसी द्वारा उठाया गया मांग सम्बोधन के लिए भी कांग्रेस ने सरकार से आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *