Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो–तिहाई बहुमत की दम्भ में सरकार अधिनावाद की ओर अग्रसरः राणा

 

काठमांडू, ५ जुलाई । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (प्रजातान्त्रिक) के अध्यक्ष पशुपति शम्शेर जबरा ने कहा है कि वर्तमान सरकार दो–तिहाई बहुमत के दम्भ में अधिनायकवाद की ओर अग्रसर हो रहा है । भक्तपुर में बिहीबार आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम में बोलते हुए अध्यक्ष राणा ने कहा कि संसद में गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने डा. गोविन्द केसी के सम्बन्ध में दिया गया अभिव्यक्ति से ही पता चलता है कि सरकार में आधिनायकवादी चरित्र दिखाई दिया है ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष राणा ने कहा– ‘जनता के पक्ष में लड़नेवावे डा. केसी अधिनायकवादी होते हैं और जनता को प्राप्त मौलिक अधिकार को कुण्ठित करनेवाले सरकार लोकतन्त्रवादी हो रही है ।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री ओली ने सम्पत्ति शुद्धिकरण आयोग, राजस्व अनुसन्धान आयोग और राष्ट्रीय अनुसन्धान आयोग को अपने मातहत में रखकर शक्ति केन्द्रीकरण का अभ्यास किया है, जो अधिनायकवाद प्रवृत्ति का द्योतक है ।
अध्यक्ष राणा को यह भी मानना है कि बालकृष्ण ढुंगल प्रकरण में सरकार ने न्यायापालिको को अपमान किया है, जो शक्ति पृथकीकरण की मूल सिद्धान्त के विपरित है । केदारभक्त माथेमा संयोजकत्व में गठित चिकित्सा शिक्षा आयोग की प्रतिवेदन कार्यान्वयन और डा. केसी का मांग सम्बोधन के लएि भी उन्होंने सरकार से आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed