Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 06 जुलाई: देखिए शुक्रवार का दिन कैसा गुजरेगा आपका

 
मेष:

गणेशजी के अनुसार आज आपका दिन अनुकूल है। स्वस्थ मन से आज सारे कार्य कर पाएंगे। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ समय बीतेगा। माता से लाभ होगा। मित्र एवं स्नेहीजनों के मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा।

वृषभ:

आज आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आंखों में पीड़ा होने की आशंका है। आज शुरू किए नए सभी कार्य अपूर्ण रह सकते हैं। फिजूल खर्ची हो सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए बहुत लाभप्रद है। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है। उत्तम भोजन सुख है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी एवं व्यापार में वृद्धि होगी।

यह भी पढें   चोलेंद्र के आवास के आसपास प्रहरी की निगरानी
कर्क:

आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होंगी। परिजनों से भी विचारविमर्श होगा।

सिंह:

आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दें। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। आज आप थोड़े क्रोधित हो सकते हैं, जिस वजह से मानसिक अशांति हो सकती है।

कन्या:

आज किसी नए कार्य का श्री गणेश न करें। संभव हो सके तो, बाहर का खाना-पीना टालें। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। परिजनों से उग्र बर्ताव न हो, इसका खास ध्यान रखें।

तुला:

आज आपका दिन आमोद-प्रमोद में बितेगा। विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी। मान-सम्मान मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

यह भी पढें   अविरल बारिश से भूस्खलन, काठमांडू–हेटौंडा को जोड़ने वाला कान्तिलोकपथ बंद
वृश्चिक:

गृहस्थ जीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। ऑफिस में साथ काम करने वालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों से भेंट होगी एवं मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। प्रमोशन के योग हैं।

धनु:

आज आप यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी बिमारियां एवं समस्याएं हो सकती हैं। कार्य सफलता न होने पर निराशा हो सकती है, क्रोध पर संयम रखें। साहित्य एवं कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी। प्रिय पात्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

मकर:

आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में झगड़ा ना हो, इसका ध्यान रखें। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव हो सकता है। किसी से पैसों की लेन-देन लापरवाही से बचें। अधिक लाभ लेने की लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखें।

यह भी पढें   नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 620 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप, विद्युत संरचना को भारी नुकसान
कुंभ:

आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे। भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी एवं छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय भी प्राप्त होगी।

मीन:

गणेशजी आपको खर्च पर संयम रखने की सूचना देते हुए कहते हैं। किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होने की आशंका है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वजनों के साथ खटपट होने की आशंका है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।(राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com