फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
फीफा विश्व कप के पहले क्वार्टर फाइनल में 1998 की चैंपियन फ्रांस ने दो बार की विश्व विजेता चैंपियन उरुग्वे को 2-0 से हराकर पहली टीम के तौर पर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अपनी मजबूत डिफेंस के लिए मशहूर उरुग्वे के खिलाफ फ्रांस के राफेल वारेन ने जहां पहले हाफ में गोल किया तो वहीं दूसरे हाफ में उरुग्वे के गोलकीपर मुस्लेरा की गलती की वजह से फ्रांस को दोहरी बढ़त हासिल हुई। चोट की वजह से उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर कवानी इस मुकाबले में खेलने नहीं उतरे। मौजूदा विश्व कप में उरुग्वे ने अब तक सेट पीसेस के जरिये गोल किए थे लेकिन यहां ना तो कप्तान डिएगो गोविन का डिफेंस और ना ही लुइस सुआरेज का आक्रमण काम आ सका।


