Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘१२२ नागरिकों की जान लेनेवाले ही आज ‘अधिनायकवाद’ की व्यापार कर रहे हैं’

 

काठमांडू, ७ जुलाई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने प्रमुख प्रतिपक्षी नेपाली कांग्रेस की ओर संकेत करते हुए आक्रोश व्यक्त किए हैं । माइतीघर मण्डला में जारी निषेधाज्ञा को बचाव करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने अपने ट्वीट में कहा है कि आलोचना को स्वीकार करते हुए सरकार अराजकता को अन्त्य करने के लिए प्रतिबद्ध है । अपने ट्वीटर और फेशबुक में प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि कल के दिन में शान्तिपूर्ण प्रदर्शन में १२२ लोगों की जान लेनेवाले लोग ही आज सरकार को सिखा रहे हैं ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है– ‘जिस वक्त हम लोग शान्तिपूर्ण आन्दोलन कर रहे थे, उस वक्त ‘गोली की आंख नहीं होती’ कहते हुए प्रहार करते थे, उन लोगों ने ही तीन साल की अवधी में शान्तिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे १२२ लोगों की ज्यान लिया है, वही लोग आज ‘अधिनायकवाद’ की व्यापार कर रहे हैं । हां, हम लोग आलोचना सुनते है और देश में व्याप्त अराजकता अन्त्य करते हैं । विश्व के सभी देशों में हर जगह प्रदर्शन नहीं होता है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com