Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 10 जुलाई: जानिए मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा

 
मेष:

घर परिवार के काम निपटाने के लिए आपको थोड़ा बुद्धि विवेक से काम लेना होगा। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें।

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि आप अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को आज पूरा करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च होगा।

मिथुन:

आपकी वाणी के कारण समस्‍या न खड़ी हो इसका ध्यान देने की गणेशजी सलाह देते हैं। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। आज आंखों में पीड़ा हो सकती है। परिजनों के साथ कलह होने की आशंका है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का योग है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सैर-सपाटे पर भी जा सकते हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 जुन 2026 रविवार शुभसंवत् 2083
सिंह:

आपके कार्यक्षेत्र में आज का दिन खास हो सकता है। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आप आज अपना कार्य दृढ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे। पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। जमीन, वाहन, संपत्ति से जुडे़ कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

कन्या:

आज आपको किसी समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान होगी। कार्यक्षेत्र में ऊपरी अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतान के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है।

यह भी पढें   क्या खत्म होगी प्रदेश सभा ? क्या है स्वर्णिम वाग्ले का प्रस्ताव, जिसने नेपाल की राजनीति में छेड़ दी नई बहस
तुला:

किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा न करें। वाणी पर संयम बरतना आप ही के हित में रहेगा। हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे और आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु:

आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और मन भी प्रसन्‍न रहेगा। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। मायके से अच्छे समाचार आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

मकर:

आज के दिन आप आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का सहकार नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारी को आप के कार्य से संतोष नहीं होगा। मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी। संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

यह भी पढें   मानवीय मूल्य ही योग साधना की पहचान है!
कुंभ:

स्वभाव में हठीलापन छोड़ने के लिए गणेशजी आप को सूचित करते हैं। अधिक भावुक्ता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा। घर और संपत्ति से जुडे़ कार्यो में आज संभलकर चलने की जरूरत है। माता से लाभ होगा। विद्याप्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे।

मीन:

आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। (राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed